धोनी के नाम जुड़ गया ये अनचाहा रिकॉर्ड
धोनी के नाम जुड़ गया ये अनचाहा रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली :धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वन-डे में अपना 64वां अर्द्धशतक जरूर पूरा किया लेकिन वो उनके करीयर की सबसे धीमी पारियों में से एक थी. भारत का टॉप ऑर्डर ढहने के बाद एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर पूरा दारोमदार आ गया था.

बहुत दिनों बाद धोनी बहुत धीमा खेलते हुए नजर आएं लेकिन लोगों को आशाएं थी कि धोनी मैच को जितवाएंगे. पर अफसोस ऐसा नहीं हो सका और धोनी 54 रन बनाकर चलते बनें. धोनी ने नार्थ साउंड (एंटिगा) के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में 108 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की . धोनी ने 114 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने पहली बाउंड्री 103वीं गेंद पर लगाई. यह 2001 के बाद किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई सबसे धीमी पारी है.

और इसी पारी को इंडिया की हार से भी जोड़कर देखा जा रहा है ऐसा लग रहा था कि धोनी अपने अंदाज में मैच को फिनिश करेंगे लेकिन 49वें ऑवर की अंतिम गेंद पर धोनी भी चलते बनें भारत को अंतिम 5 ऑवर्स में 31 रन की जरूरत थी तब धोनी और हार्दिक पांड्या क्रिज पर थे लेकिन पांड्या के आउट के होने के बाद जडेजा भी चलते बनें. और धोनी के आउट होने के बाद मेहमान टीम ने कैरेबियाई खिलाड़ियों के आगे घुटने टेक दिए.बतादे की इसे पहले यह रिकॉर्ड 2005 में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम था जिन्होंने 105 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ फिफ्टी ठोकी थी.

धोनी ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

एक बार फिर फॉर्म में आए धोनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -