इंदौर के राजेश अग्रवाल बने लंदन में उपमहापौर
इंदौर के राजेश अग्रवाल बने लंदन में उपमहापौर
Share:

इंदौर : भारतीय मूल के उद्योगपति राजेश अग्रवाल लंदन में उपमहापौर निर्वाचित हुए। दरअसल मध्यप्रदेश के इंदौर में रहने वाले परिजन और अन्य संबंधी बेहद खुश हैं ऐसे में वे फूले नहीं समा रहे हैं। इस मामले में अग्रवाल के बड़े भाई योगेश ने मीडिया एजेंसीज़ को जानकारी देते हुए कहा कि राजेश के लंदन के उपमहापौर बनने की खबर मिली है। घर में रिश्तेदारों की भीड़ लग गई है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का समय है।

उनका कहना था कि राजेश ने इंदौर के विद्यालय में अध्ययन किया और फिर शहर के निजी महाविद्यालय से प्रबंधन में अध्ययन किया। कुछ समय भारत में जाॅब किया मगर इसके बाद वे वर्ष 2001 में लंदन पहुंच गए। जहां उन्होंने विदेशी मुद्रा विनिमय और एक्सचेंज के बिजनेस की शुरूआत की। उनके भाई योगेश ने कहा कि माता एक निजी विद्यालय में शिक्षिका रही है। जब राजेश को लंदन में उप महापौर बनाए जाने की जानकारी मिली तो हमें वह खुशी हुई जो बयां भी नहीं की जा सकती थी।

लंदन के पाकिस्तानी मूल के महापौर सादिक खान ने 39 वर्ष के राजेश को उपमहापौर बनाने की घोषणा भी की। दरअसल सादिक खान ने राजेश का व्यापक प्रचार किया। दरअसल सादिक खान द्वारा लंदन के पहले मस्लिम महापौर के तौर पर कार्य किया जा चुका है। ऐसे में उन्हें चुनाव का अनुभव था। राजेश के लिए प्रचार करने में उन्होंने कारगर रणनीति अपनाई और वे चुनाव प्रचार में जुट गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -