आज  CBI को सबूतों देकर केजरीवाल पर केस दर्ज़ करवाएंगे कपिल मिश्रा
आज CBI को सबूतों देकर केजरीवाल पर केस दर्ज़ करवाएंगे कपिल मिश्रा
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली राज्य के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) द्वारा आम आदमी पार्टीनीत राज्य सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Khejriwa) के विरूद्ध आरोप लगाए गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आज सुबह ही ट्विट किया। इस ट्विट में कपिल मिश्रा ने लिखा कि आज समय के पहिये का एक चक्र पूरा हुआ। अरविंद केजरीवाल क्या करने आए थे और क्या - क्या करते पकड़े गए। उन्होंने देश से धोखा करने से पूर्व एक बार सोचा होता। उनका कहना था कि सीएम अरविंद केजरीवाल यहां पर क्या करने आए थे और वे क्या क्या करते पकड़े गए।

उन्होंने कहा कि एक बार देश को धोखा देने से पूर्व उन्होंने कुछ सोचा होता। उन्होंने लिखा कि जो अरविंद केजरीवाल राजनीति में भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात करते हुए सामने आए उनके विरूद्ध ही काला धन और हवाला जेसे मसलों में प्रकरण दर्ज होगा। उनका कहना था कि वे सीएम केजरीवाल को लेकर सीबीआई को और सबूत प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल द्वारा मंत्री सतेंद्र जैन से रिश्तेदारों को लेकर 2 करोड़ रूपए लिए जाने का आरोप लगाया था।

इसके बाद कपिल मिश्रा अपने सरकारी आवास के समीप टेंट लगवाकर सत्याग्रह करने लगे थे। उन्होंने मांग की थी कि आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं की विदेशयात्राओं की जानकारी दी जाए। इसमें कितना खर्च हुआ यह बताया जाए। जब आम आदमी पार्टी में फंड नहीं था तो फिर इन नेताओं ने विदेश यात्राऐं किस तरह से रूपए खर्च कर की। इन मांगों को लेकर वे अनशन पर थे। इसे सत्याग्रह नाम दिया गया था।

कपिल मिश्रा की हालत स्थिर

कपिल मिश्रा ने खत्म किया 6 दिन से जारी अनशन

CM केजरीवाल की पत्नी ने किया ट्विट, कपिल मिश्रा की की आलोचना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -