कपिल मिश्रा ने लिखा वर्ष में 2 दिन कार्यालय जाने वाले CM  केजरीवाल को क्या टेंशन
कपिल मिश्रा ने लिखा वर्ष में 2 दिन कार्यालय जाने वाले CM केजरीवाल को क्या टेंशन
Share:

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए यह समय मुश्किलभरा है। हालात ये हैं कि उन पर और आम आदमी पार्टी के विभिन्न नेताओं पर भ्रष्टाचार और विदेश यात्राओं को लेकर कई तरह के आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाले दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा हैं। अब पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा सत्याग्रह से अलग इंटरनेट पर भी मुखर हो गए हैं। दरअसल उन्होंने ब्लाॅग लिखा है। कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर ब्लाॅग लिखा है।

जिसमें उन्होंने लिखा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल जल्द ही ऐसे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं जो कि भ्रष्टाचार के सबसे अधिक मामलों में लिप्त होंगे। इतना ही नहीं उन्होंने लिखा कि वर्ष में केवल दो बार दफ्तर जाने वाले सीएम केजरीवाल को आखिर क्या मुश्किल। उन्हें किस बात की चिंता है। गौरतलब है कि कपिल मिश्रा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के कार्यकाल में हुए टैंकर घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से चर्चा की थी।

मगर उनका आरोप था कि सीएम केजरीवाल ने उनके आरोपों को ध्यान नहीं दिया। उन्होंने केजरीवाल पर सतेंद्र जैन से 2 करोड़ रूपए लेने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के 5 नेताओं की विदेश यात्राओं को लेकर जानकारी मांगी और सत्याग्रह किया। इसी दौरान उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा की। और सीएम केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई अब उन्होंने ब्लाॅग के माध्यम से सीएम केजरीवाल पर वार किया है।

दूसरी ओर यह बात सामने आई है कि सीएम केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार आज एसीबी के सामने पेश होंगे। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी में विधायकों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इसमें विधायकों के परिजन को भी बुलाया गया। इस दौरान कुछ नेताओं ने गीतों व अन्य मनोरंजक बातों की प्रस्तुति दी। इसका उद्देश्य पार्टी में माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाना था।

कपिल मिश्रा ने खत्म किया 6 दिन से जारी अनशन

आज CBI को सबूतों देकर केजरीवाल पर केस दर्ज़ करवाएंगे कपिल मिश्रा

CM केजरीवाल की पत्नी ने किया ट्विट, कपिल मिश्रा की की आलोचना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -