नवंबर में भारत आऐंगी ट्रंप की बेटी इवांका
नवंबर में भारत आऐंगी ट्रंप की बेटी इवांका
Share:

वॉशिंगटन। भारत के हैदराबाद में 28 नवंबर से ग्लोबल आंत्रप्रेन्याॅरशिप समिट का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी भागीदारी करेंगी। इस मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विट कर जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि इस आयोजन के लिए भारत जाने वाले दल में इवांका ट्रंप भी शामिल होंगी।

इवांका को लेकर ट्रंप ने लिखा कि वे महिला उद्यमियों को समर्थन प्रदान करेंगी। इसके पहले इवांका ने ट्विट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि वर्ष 2017 में भागीदारी करने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि विश्व के कारोबारियों से मिलने के ही साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलना होगा।

हैदराबाद में जो तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है उसमें भारत व अमेरिका दोनों ही देशों के कारोबारी शामिल होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इवांका को भारत आने का निमंत्रण दिया था। अब जब इवांका भारत आने जा रही हैं तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विट को रीट्विट किया था।

जल्द भारत आ सकती हैं अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका

मेवात की मुस्लिम लड़कियों ने मोदी और ट्रम्प के लिए बनाई राखियां

पेरिस जलवायु समझौते से अलग हो जाएगा अमेरिका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -