भारत रखेगा अंतरिक्ष में नए कदम
भारत रखेगा अंतरिक्ष में नए कदम
Share:

श्रीहरिकोटा भारत अंतरिक्ष में अपना एक और अभियान सफलता के साथ पूरा करने जा रहा है। दरअसल शनिवार से ही आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान की लाॅन्चिंग की तैयारियां की जा रही थीं। यह लाॅन्चिंग व्हीकल पीएसएलवी अंतरिक्ष में 8 उपग्रह प्रक्षेपित करेगा। इसरो का यह पोलर सैटेलाईट लाॅन्च व्हीकल लाॅन्चिंग में दो घंटे से पंद्रह मिनट अधिक का समय लेगा लेकिन प्रक्षेपित होने के बाद भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मिलेगी।

भारत अपने उपग्रहों के साथ पांच विदेशी उपग्रह भेजेगा। जिसमें अल्जीरिया के तीन उपग्रह शामिल हैं जबकि एक कनाडा का उपग्रह है तो दूसरा अमेरिका का है। इन उपग्रहों में अल्जीरिया के उपग्रहों का नाम अल्सैट 1- बी, अल्सैट-2 बी, अल्सैट -1 एन है तो कनाडा के उपग्रह को एनएलएस -19 नाम दिया गया है।

तो दूसरी ओर पाथफाइंडर उपग्रह अमेरिका का उपग्रह है। जिसे लाॅन्च किया जाएगा। इसके अलावा दो उपग्रह भारत के हैं जो कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई और पीईएस विश्वविद्यालय बेंगलुरू के हैं। बेंगलुरू के इस विश्विद्यालय ने पीसैट श्रेणी का उपग्रह तैयार किया है। इन उपग्रहों का प्रक्षेपण 26 सितंबर को प्रातः 9.12 बजे होगा।

चीन का अत्याधुनिक सेटेलाइट अपनी कक्षा में स्थापित होने में असफल, भारत ने देसी...

तकनीकी गड़बड़ी बावजूद, लाॅंच हुआ GSLV-F05

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -