BMW की हवा में उड़ने वाली बाइक का डिजाइन पेश, जानिए क्या है ख़ास
BMW की हवा में उड़ने वाली बाइक का डिजाइन पेश, जानिए क्या है ख़ास
Share:

महंगी कारों और बाइक्स के लिए जानेजानी वाली कंपनी अब बाइक की दुनिया में एक नया कृतिमान स्थापित करने जा रही है । जिससे बाइक की तकनीक को नये पंख लग जाएगें BMW Motorrad और Lego टेक्निक दोनों ने पहले मिलकर BMW Motorrad की आइकॉनिक R 1200 GS ऐडवेंचर मोटरसाइकल पेश किया था। अब दोनों कंपनियों के डिजाइन टीम ने मिलकर एक अजीबो गरीब बाइक का डिजाइन पेश किया है जिसे Hover Ride Design Concept नाम दिया है। देखने से लगता है जैसे ये बाइक हवा में उड़ेगी।

क्या है खासियत-
• इस डिजाइन को लिगो टेक्निक रेप्लिका के BMW R 1200 GS के 603 पार्ट्स से तैयार किया गया है।
• BMW Motorrad व्हीकल डिजाइन के हेड अलेग्जेंडर बुकैन ने बताया कि LEGO Technic BMW R 1200 GS ऐडवेंचर सेट के पार्ट्स से इस काल्पनिक मॉडल को तैयार करना रचानत्मक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था।
• इस कॉन्सेप्ट बाइक में टेली-लीवर फ्रंट सस्पेंशन और ट्विन सिलिंडर बॉक्सर इंजन दिया गया है.
 
BMW की सोच-  BMW का कहना है कि ये कॉन्सेप्ट बाइक आज की तारीख में बाजार में उपलब्ध नही है। हवा में उड़ सकने वाले निजी वाहनों को बनाने की दिशा में ये पहला कदम है। आने वाले दिनों में अगर आपको हवा में उड़ती हुई बाइक नजर आ जाए तो बिल्कुल हैरान मत हो जाइएगा।  इस कॉन्सेप्ट बाइक की सबसे पहली झलक कुछ दिन पहले कोपेहेंगन में लीगो वर्ल्ड में दिखी थी।  अब इसे यूरोप के कुछ खास BMW Motorrad सेंटर्स में पेश किया जाएगा।

 

ये है वो दस कारण जिसकी वजह से कारों में लगती है आग

उद्योग के सपोर्ट के साथ सामने आया महिंद्रा का यह ट्रक

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -