होंडा XRE 300 एडवेंचर इस साल होगी भारत में लॉन्च, जाने इसकी खासियत
होंडा XRE 300 एडवेंचर इस साल होगी भारत में लॉन्च, जाने इसकी खासियत
Share:

दुनिया की जानी मानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा अपनी नई एडवेंचर बाइक XRE 300 भारत में इस साल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह बाइक उनमें से है जिनमें होंडा चार मॉडल्स लॉन्च करने जा रहा है। इनमें से एक होंडा की 1000cc बाइक अफ्रीका ट्विन भी शामिल है। जानकारों की मानें तो XRE 300 होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) की पहली एडवेंचर बाइक होगी। कंपनी इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए रख सकती है।
    
खासियत-
1.भारत में इसका प्रोडक्शन मॉडल स्पोर्ट्स मेटैलिक ग्रे एडवेंचर पेंट स्कीम में देखा गया है। 
2.बाइक का व्हीलबेस 1,417mm, ग्राउंड क्लियरेंस 259mm और सीट हाइट 860mm है। 
3.स्पेसिफिकेशन की बात करें तो होंडा XRE 300 में 291.6cc, DOHC, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलेगा। 

4.PGM-FI इलेक्ट्रॉनिक इजेक्शन से लैस यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। 
5.इंजन 7,500rpm पर 25bhp की पावर और 6,000rpm पर 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 
6.फ्रंट सस्पेंशन में 245mm टेलेस्कोपिक फॉर्क और रियर में 225mm प्रो-लिंक सस्पेंशन लगाए गए हैं।

 

कुछ इस तरह नजर आयेगी ऊबर की उड़ने वाली 'टैक्सी'

इन तरिकों से बचा सकते हैं अपने कार फ्यूल

जानिए निसान सनी की खूबियां, क्या है इसकी कीमत

हुंडई फेसलिफ्ट एलीट आई-20 की टेस्टिंग शुरू, जाने खूबियां

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -