होंडा की एक्टिवा ने तोड़ा बिक्री का रिकार्ड
होंडा की एक्टिवा ने तोड़ा बिक्री का रिकार्ड
Share:

भारत की जानी-मानी दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी होंडा के लोकप्रिय स्कूटर ऐक्टिवा ने बिक्री का एक नया रिकार्ड दर्ज कर लिया है। बता दे कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले इस स्कूटर ने 1.5 करोड़ का बिक्री रिकार्ड बना लिया है। होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया के मुताबिक, 2001 में लॉन्चिंग के बाद से होंडा ऐक्टिवा के 1.5 करोड़ स्कूटर बेची गई हैं। कंपनी का यह फ्लैगशिप मॉडल है। डोमेस्टिक टू वीलर इंडस्ट्री के लिए यह लैंडमार्क है क्योंकि अब तक किसी अन्य ब्रैंड ने कभी इतने स्कूटर नहीं बेचे हैं। 

क्या है आकड़े-
जानकारी के लिए बता दे कि ऐक्टिवा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया मॉडल है। 2016-17 में कुल 27.59 लाख स्कूटर बेची गई हैं। जो कि निकटतम कॉम्पिटिटर हीरो स्प्लेंडर से 2.09 लाख अधिक है। वहीं होंडा की 2016-2017 के बिक्री की बात की तो वित्त वर्ष 5 मिलियन सेल्स मार्क को पार कर लिया है। 

इस वर्ष कंपनी का लक्ष्य इसमें 1 मिलियन और वाहनों को जोड़ना है। ऐक्टिवा का इस आंकड़े में 67 फीसदी योगदान है। होंडा ने हाल ही ऐक्टिवा 4जी स्कूटर लॉन्च किया था। होंडा की इस 4जी स्कूटर को ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा हैं।

 

टीवीएस ने अपनी इस गाड़ी को किया बंद

होंडा ने लॉन्च किया बीएस-4 मानक का नया एक्टिवा आई-

हुंदै समूह की कोई मोटर्स भारत में करने जा रही प्रवेश

बीएमडब्लू का भारत में एम परफॉर्मेंस शुरु-

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -