उत्तराखंड में बादल फटने से 20 लापता
उत्तराखंड में बादल फटने से 20 लापता
Share:

नई दिल्ली : ऐसे समय में जब जम्मू - कश्मीर में अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो गई है और उत्तराखंड में भी केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा की जा रही है। ऐसे में बारिश के मौसम ने उत्तराखंड के मौसम को बदहाल कर रखा है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली और चंपावत में बादल फटने हुए नुकसान की जानकारी है। दरअसल पिथौरागढ़ में 5 और चमोली में 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं इसके अतिरिक्त बड़े पैमाने पर विभिन्न लोग लापता हो गए हैं। हालात ये हें बाढ़ के चलते पर्वतीय क्षेत्र के जिलों में मकान अधिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

दरअसल उत्तराखंड में बारिश के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। यहां के पहाड़ी क्षेत्रों में चमोली, पिथौरागढ़ व चंपावत में बादल फटने के कारण जमकर नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं पिथौरागढ़ में बाढ़ आने के कारण 20 लोग गायब हो गए हैं। इन लोगों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। बाढ़ में सुरक्षित स्थानों की ओर जो लोग पहुंचे हैं वे गुम हुए लोगों को लेकर जानकारी ले रहे हैं।

हालांकि अभी तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, उधमसिंह, नैनीताल। बारिश के कारण चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत में बादल फटने से जमकर नुकसान हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -