माॅल के टाॅयलेट में हुई छेड़छाड़ की घटना...
माॅल के टाॅयलेट में हुई छेड़छाड़ की घटना...
Share:

देहरादून। देहरादून के माॅल में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है। इस घटना के बाद माॅल में हलचल मच गई। छेड़छाड़ की घटना माॅल के लेडिज़ टाॅयलेट में हुई। जिस व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है वह स्वयं को एसडीएम बता रहा था। पुलिस द्वारा लड़की के आरोपों की जांच की जा रही है। 

दिनदहाड़े टाॅयलेट में घुसकर छेड़छाड़ किए जाने से सभी आश्यचर्य में हैं।मगर पुलिस इस घटना की जांच में लगी है। पुलिस द्वारा इस मामले में लड़की से भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि इसके अलावा कुछ माॅल्स और शाॅपिंग एरियाज़ में महिलाओं के चैंजिंग रूम में कैमेरा लगा होने और उससे रिकाॅर्डिंग होने की बातें सामने आती रही हैं। 

जब पुलिस ने ऐसे स्थानों पर जांच की तो वहां कैमरे लगे मिले जिनका कंट्रोल अलग स्थानों पर था। ये कैमरे ऐसे स्थानों पर लगाए गए जहां से ये स्पष्टतौर पर नज़र न आऐं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -