हर्षोल्लास से मना रहे श्रद्धालु गुरू पर्व, PM मोदी ने दी बधाई
हर्षोल्लास से मना रहे श्रद्धालु गुरू पर्व, PM मोदी ने दी बधाई
Share:

नई दिल्ली : देशभर में गुरू भक्ति का पर्व गुरूनानक जयंती हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। सुबह से ही विभिन्न गुरूद्वारों में लोग मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। तो दूसरी ओर गुरूद्वारों में शबद गायन और कीर्तन के साथ ही रागी जत्थों द्वारा गुरू की महिमा का बखान किया जा रहा है। सेवादारों द्वारा गुरूद्वारों में मत्था टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाऐं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने हरमिंदर साहिब के सरोवर में स्नान किया और गुरू नानक देव का स्मरण किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सैकड़ों की संख्या में सिख श्रद्धालुओं द्वारा गुरू नानक देव की जन्मस्थली ननकाना साहिब के लिए भी श्रद्धालु रवाना हुए। गुरू नानक देव के जन्मदिवस को गुरू पर्व के तौर पर भी मनाया जा रहा है। सिखों के पहले गुरूनानक देव के जन्मदिवस को सिख धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।

वर्ष 2011 के सेंसस के अनुसार 8 प्रतिशत भारतीय गुरू पर्व को मना रहे हैं। सिख श्रद्धालुओं द्वारा झांकियां भी निकाली जा रही हैं उनके द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन और गटका प्रदर्शन किया जा रहा है। खालसाओं द्वारा विशेषतौर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर और ननकाना साहिब में अरदास करने पहुंचे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -