'गूगल ब्वॉय' कौटिल्य पंडित अस्पताल में दाखिल
'गूगल ब्वॉय' कौटिल्य पंडित अस्पताल में दाखिल
Share:

नई दिल्ली : अपनी तेज बुद्धि से दुनियाभर में अपना लोहा मनवाने वाला गूगल ब्वॉय 9 वर्षीय कौटिल्य पंडित को चेस्ट इंफेक्शन के कारण फिलहाल अस्पताल में दाखिल किया गया है. स्मरण रहे कि गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित अपनी स्मृति की वजह से दुनियाभर में गूगल बॉय के नाम से मशहूर है.

बता दें कि हरियाणा के करनाल के रहने वाले कौटिल्य की यह विशेषता है कि वो जिसे मात्र एक बार देख या पढ़ लेता है वो उसे याद हो जाता है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से कौटिल्य बीमार है. कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा के ने बताया कि उसे लंबे समय से चेस्ट में कुछ परेशानी आ रही थी. डॉक्टरों ने बताया कि उसे फ़ौरन अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है. इस पर उसे कौटिल्य खेत्रपाल अस्पताल में भर्ती किया गया.

डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में कौटिल्य का इलाज चलने के बाद अब उसकी सेहत में सुधार हो रहा है. जिस तरह से उसकी सेहत में सुधार हो रहा है, उससे लगता है कि वो जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौट जाएगा. कम उम्र में अपनी बुद्धि कौशल का प्रदर्शन करने वाले कौटिल्य शीघ्र स्वस्थ हो यह कामना हर भारतीय कर रहा है, क्योंकि उसे अभी अपनी बुद्धि के और भी जलवे दिखाना है.

यह भी पढ़ें

Google 2017 के अंत में लांच करेगा अपने नए स्मार्टफोन

Google में बम्पर भर्ती-जल्द ही करें अप्लाई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -