अस्पताल के फर्श पर ही परोस दिया मरीज को खाना
अस्पताल के फर्श पर ही परोस दिया मरीज को खाना
Share:

रांची : देश में स्वास्थ्य सेवाऐं बेहतर होने के दावे तो कई बार किए गए लेकिन रांची के शासकीय चिकित्सालय में मरीज को फर्श पर खाना खाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस घटना के बाद विभिन्न सुविधाऐं दिए जाने के दावों की पोल खुल गई। दरअसल इस मरीज को खाने की तश्तरी में खाना परोसने की बजाय अस्पताल के फर्श पर ही खाना परोस दिया गया।

इस बात को एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह ने प्रमुखता से अपने प्रकाशन में स्थान दिया। मगर इस तरह की घटना सामने आने के बाद देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के हालात स्पष्ट नज़र आ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर मरीज मालमती देवी अपना उपचार करवा रही हैं। जब उन्होंने भोजन मांगा और भोजन के लिए थाली मांगी तो वार्ड ब्वाॅय ने उन्हें फटकार लगाई और भोजन वार्ड के फर्श पर ही परोस दिया।

इस घटना की अब स्वास्थ्य विभाग में चर्चा हो रही है लेकिन अभी तक किसी तरह की कार्रवाई किए जाने की बात सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि इस चिकित्सालय को विभिन्न सुविधाओं के लिए वर्ष में 300 करोड़ रूपए मिलते हैं।

मां का शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस

भीगते हुए बच्ची का शव कंधे पर रख अस्पताल...

एम्बुलेंस नहीं आने पर रिक्शे से पहुंचाया शव

शिव तेरे राज में अजब हो गया एमपी, बेटे के...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -