गैंगरेप से बचने के लिए पूल से कूदी लड़की, पैर टूट गया फिर भी दरिंदो ने की हैवानियत
गैंगरेप से बचने के लिए पूल से कूदी लड़की, पैर टूट गया फिर भी दरिंदो ने की हैवानियत
Share:

झारखण्ड : रात के समय अपने घर लौट रही युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए पुलिया से नीचे छलांग लगा दी लेकिन फिर भी वहशी दरिंदो का कलेजा नही पसीजा और खेत में लेजाकर उसे बारी बारी से हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

सुबह ग्रामीणों ने पीड़ित लड़की को हॉस्पिटल में एडमिट कराया। पीड़िता की हालत गंभीर है।पुलिया से कूदने के कारण लड़की का पैर टूट गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही। जानकारी के मुताबिक मामला चक्रधरपुर के पास टीकरचांपी का है। 20 वर्षीय पीड़ित लड़की अपनी दीदी के यहां गर्मियों की छुट्टी में आई हुई थी। किसीं बात को लेकर पीड़ित लड़की ल्स अपनी दीदी से विवाद हो गया। गुस्से में लड़की रात करीब 11 बजे दीदी के यहां से अपने घर जाने को निकली।

रास्ते में चक्रधरपुर थाना अंतर्गत सोनुवा रोड़ पर पुलिया के पास मिले चार युवक लड़की को अकेला देख उसके साथ जोर जबरजस्ती करने लगे। लड़की ने खुद को बचाने के लिए पुलिया से नीचे छलांग लगा दी। जिससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद भी आरोपी उसे उठाकर पास के खेत में ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। सुबह ग्रामीणों ने लड़की को बेहोश देखा तो पुलिस को खबर की। पीड़िता को होश आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की। फ़िलहाल यह पता नही चल पाया की आरोपी कौन थे।

इधर योगी ने विधानसभा में अपराध को लेकर सफाई दी, उधर 8वी की छात्रा से हुआ चलती कार में गैंगरेप

तुम्हरी मां का एक्सीडेंट हो गया कहकर लड़की के साथ गैंगरेप

रोहतक कांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

दिल्ली में दोहराया गया निर्भया गैंगरेप, क्या फिर देश में उठेगी क्रांति ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -