अब कड़ी पत्ते से बनाएं अपने बालों और चेहरे को खूबसूरत
अब कड़ी पत्ते से बनाएं अपने बालों और चेहरे को खूबसूरत
Share:

वैसे तो कड़ी पत्ता खाने का स्वाद बढ़ाता है। लेकिन इसके अलावा और भी फायदे हैं इस कड़ी पत्ते के। आज hum लाएं है आपके लिए कड़ी पत्ता टिप्स जो आपकी खूबसूरती और भी बढ़ाएगा और साथ ही आपके बालों को भी बनाएगा कला,घना और लंबा।

1. गिरते बालों और डैंड्रफ को करे कम - मुलायम कड़ी पत्ते को थोड़े से दूध के साथ पीस कर पेस्ट बना लें। इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें। ऐसा हफ्ते में चार बार करें और बालो के गिरने और डेंड्रफ से छुटकारा पाएं।

2. करी पत्ते का तेल - ये आपके बालों के लिए फायदेमंद है। ये समय से पहले बालों का सफेद होने से रोकता है और उन्हें जड़ो से मजबूत बनाता है।

ऐसे बनाएं इसे - एक पैन में थोड़ा नारियल तेल गरम करें और उसमें साफ और सूखे करी पत्ते को मिलाएं। पत्तों का रंग बदलने तक उनके गर्म करें। बाद में पत्तों को मैश करके छान ले। अब इसे आप अपने बालो में लगा सकते हैं।

3. पिंपल और मार्क्स को करे कम - ये एक्ने-प्रोन एरिया को आराम और ठंडक पहुंचाता है। इतना ही नहीं, इसके रेगुलर इस्तेमाल से पिंपल्स मार्क्स भी खत्म हो जाते हैं।

ऐसे बनाएं इसे - करी पत्ते को धो लें और पीस कर पेस्ट बना लें। इसमें निम्बू का रस का मिलाएं और पिम्पले वाली जगह पर लगाएं। बेहतर रिसल्ट के लिए रोज़ लगाएं।

4. फेस पैक भी है ये - करी पत्ते हमारे चेहरे पर चमक लाने का काम भी करता है। करी पत्ते से बना फेस मास्क चेहरे की फाइन लाइन की समस्या दूर करता है और चेहरे के ग्लो को बरकरार रखता है।

इसे ऐसे करें तैयार - करी पत्ते को धूप में सूखा लें और उन्हें क्रश करके पाउडर बना लें. इसमें थोड़ी मुलतानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाएं। अब इसमें कोई भी तेल मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद इसे धो लें।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है यह सुपर तेल

यूँ करें अपने बालों और गालों की देखभाल 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -