Night Club  में फायरिंग से एक की मौत, 14 घायल
Night Club में फायरिंग से एक की मौत, 14 घायल
Share:

ओहियो। अमेरिका में हिंसा की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर यहां गोलीबारी हुई। दरअसल अमेरिका में सिनसिनाटी कैमियो नाइट क्लब में गोलीबारी हो गई। गोलीबार में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। गोलीबारी के बाद हमलावर भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार क्लब में शनिवार की रात्रि में 21 प्लस ग्रोन एंड सेक्सी नाइट पार्टी का आयोजन किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग की ऐसी ही वारदात पहले फ्लोरिडा में पल्स एलजीबीटी नाईट क्लब में हो चुकी है। इस हमले में करीब 55 लोगों की जान चली गई थी और 50 से भी अधिक लोग घायल हो गए थे। हालांकि बताया गया था कि यह आईएसआईएस समर्थित हमला था।

हमलावर को गोली मार दी गई थी। अमेरिका में गोलीबारी में बड़े पैमाने पर लोग मारे जा चुके हैं। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए यह एक चुनौती बन गया है। गौरतलब है कि भारतीयों पर भी कंसास और अन्य क्षेत्रों में फायरिंग हो चुकी है।

वैश्विक मीडिया में चर्चा का विषय रहा योगी आदित्यनाथ का सीएम बनना

विदेशों से लौटकर प्रतिभाओं को करना चाहिए देश की सेवा

भारत ने मांगी अमेरिका से 271 अप्रवासियों की जानकारी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -