Jun 12 2015 10:11 AM
मुंबई : एक ओर जहां दिल्ली में राज्य के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर फर्जी डिग्री के मामले में फंस गए हैं, वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के कुछ और नेताओं द्वारा अपनी शैक्षणिक योग्यता को लेकर गलत जानकारी दी गई है। अब ताज़ा स्थिति में महाराष्ट्र भाजपा पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं। जी हां, महाराष्ट्र राज्य में भाजपा नेतृत्व की गठबंधन सरकार के जल आपूर्ति मंत्री बबनराव लोनिकर पर भी फर्जी डिग्री रखने का आरोप लगाया गया है। मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध किया जा रहा है। पार्टी के पदाधिकारियों ने राज्य भाजपा से उनका इस्तीफा मांगे जाने और उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
मामले में कहा गया है कि उन्हें भी उन संस्थानों में ले जाया जाना चाहिए और उनके शैक्षणिक संस्थाों की पहचान करवाना चाहिए। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीति शर्मा ने राज्य सरकार को चुनौति देते हुए कहा कि ये मंत्री महोदय केंद्र की मोदी सरकार के दोहरे मापदंडों का सबूत हैं। ये राजनीतिक कार्य के बदले भावनात्मकरूप से काम करने में लगे हैं।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED