अखिलेश यादव ने कहा, विरोधी अपना रहे पत्थर फैंको एमएलसी तोड़ो की नीति
अखिलेश यादव ने कहा, विरोधी अपना रहे पत्थर फैंको एमएलसी तोड़ो की नीति
Share:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी द्वारा अंर्तकलह और पार्टी में टूट के बाद समाजवादी पार्टी ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में अपना कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व मु ख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। दरअसल जनेश्वर मिश्र का 85 वां जन्मोत्सव मनाया गया था। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोग पत्थर फैंक रहे हैं और हमारे एमएलसी को तोड़ रहे हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वाहन पर पत्थर फैंकने की घटना का उल्लेख करते हुए बिना उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में बंदूकबाज हैं और गुजरात में पत्थरबाज हैं। उनका कहना था कि भाजपा में शामिल होने वाले एमएलसी पत्थरबाजी कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ 100 दिन में भी कोई योजना नहीं ला सके हैं। सीएम अखिलेश यादव का कहना था कि समाजवादी ही देश की समस्या का हल निकाल सकते हैं उन्होंने देश बनाओ देश बचाओ रैली के 9 अगस्त को आयोजित किए जाने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह रैली 9 अगस्त को निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि जब देश की नदियाॅं स्वच्छ होंगी तभी विचार साफ होंगे और देश की प्रगति भी होगी। मौजूदा हालात ये हैं कि नौजवान व किसान दोनों ही परेशान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरक्षण व्यवस्था पर भी चर्चा की। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी में बिखराव होता जा रहा है।

पार्टी के एमएलसी नेता बुक्कल नवाब पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। ठाकुर जयवीर सिंह और एलएलसी सदस्य सरोजिनी अग्रवाल ने भी पार्टी छोड़ दी। ऐसे हालातों के बीच अब यूपी में सपा के 66 एमएलसी में से 63 बचे हैं। बसपा के 10 एमएलसी में से 9 शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास 8 हैं राष्ट्रीय लोकदल के पास 1 और शिक्षक दल के पास 5 साथ ही निर्दलीय समूह में 5 एमएलसी हैं। एक एमएलसी निर्दलीय हैं और एक असंबद्ध हैं।

एकाएक एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल हुई भाजपा में शामिल

अखिलेश का भाजपा पर ट्वीट वार, पत्थर फेंको, MLC तोड़ो

अवैध निर्माण के आरोपों से घिरे बुक्कल नवाब, 6.94 करोड़ की रिकवरी का मिला नोटिस

NDA में शामिल होंगे शिवपाल सिंह यादव

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -