मुंबई में चल रहीं बैटरी से चलने वाली बसें
मुंबई में चल रहीं बैटरी से चलने वाली बसें
Share:

मुंबई। मुंबई में अब यात्रियों को इलेक्ट्राॅनिक बैटरी की शक्ति से चलने वाली बसों में सफर करने को मिल रहा है। ये बसें मुंबई की सड़कों पर दौड़ना प्रारंभ हो गई हैं। इन बस सेवाओं का शुभारंभ आदित्य ठाकरे ने किया। बसों से जहां प्रदूषण का स्तर कम होगा वहीं ईंधन की बचत होगी। जानकारी सामने आई है कि, ये बसें एक बार चार्ज करने पर करीब 200 किलोमीटर तक चलाई जा सकती हैं।

शुरू में 4 बसों का परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद कुछ बसों का संचालन और किया जाएगा। बसों में 31 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। प्रति किलोमीटर के अनुसार, इस बस के संचालन में 8 रूपए का खर्च होगा। जबकि सीएनजी बस में प्रतिकिलोमीटर 15 रूपए का खर्च बस चालने पर आता है। जब डीज़ल बसों को शहर में चलाया जाता है तो, प्रतिकिलोमीटर खर्च 20 रूपए आता है।

इस प्रोजेक्ट से बेस्ट का घाटा कम किया जा सकेगा। मुंबई में बसें 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगी। बसों को संचालित करने में अन्य ईंधन की तुलना में बेहद कम खर्च होगा। ये बसें सीएनजी की तुलना में 46 प्रतिशत कम चलेंगी। डीजल की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आएगी। इन बसों को ई बसों के तौर पर चलाया जाएगा। हालांकि इस प्रोजेक्ट में 10 करोड़ रूपए खर्च करने पड़े हैं। एक बस की कीमत लगभग 1.67 करोड़ रूपए बताई जा रही है।

अपने ऐतिहासिक मैच के पहले दिन मुंबई के छूटे पसीने

बिना ड्राइवर के 13 किलोमीटर चल दिया ट्रेन इंजन

मुम्बई- मोनोरेल में आग से दो कोच जले

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -