अल जजीरा समाचार चैनल को किया प्रतिबंधित
अल जजीरा समाचार चैनल को किया प्रतिबंधित
Share:

काहिरा। अल जजीरा समाचार चैनल और इससे संबंधित वेबसाईट्स पर रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार तुर्की स्थित विपक्ष के समाचार स्टेशन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि यह पहला अवसर नहीं है जब अल जजीरा पर रोक लगी हो। चैनलों के प्रसारण को पहले भी रोका गया था। इन चैनलों पर आरोप था कि ये ईसाई समुदाय को लेकर नफरत फैला रहे हैं साथ ही इनके प्रसारण के कारण राष्ट्रीय एकता प्रभावित हो रही है।

जिन चैनल्स को प्रतिबंधित किया गया था उनमें मुस्लिम ब्रदरहुड का अहरार समाचार चैनल भी शामिल था। गौरतलब है कि अल जजीरा चैनल आतंकी ओसामा बिन लादेन के संदेशों को प्रसारित करने के लिए चर्चित रहा है। मीडिया केंद्र द्वारा मिस्त्र में भ्रष्टाचार से जुड़ी एक रिपोर्ट का प्रकाशन किया था। इस दौरान मिस्त्र ने जजीरा पर प्रतिबंधित मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन को समर्थन देने का आरोप भी लगाया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोप लगाया गया कि सत्ता से बाहर आ जाने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। इसके बाद जब समाचार चैनल ने भ्रष्टाचार को लेकर जानकारी दी तो उसे प्रतिबंधित कर दिया। इतना ही नहीं तुर्की के विपक्षी टेलिविजन स्टेशन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। गौरतलब है कि मिस्त्र के स्वतंत्र मीडिया केंद्र मदा मासर पर बुधवार की रात्रि से ही नेटवर्क नहीं बन रहा था।

CRPF के रिटायर आईजी को कनाडा में रोके जाने पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

भारत को धमकी: पाकिस्तान करेगा ऐसी कार्रवाई की भारत की पीढ़ियां याद रखेंगी

आतंक से लड़ रहा है भारत, आओ सभी मिलकर आतंकवाद ख़त्म करे : ट्रंप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -