Oct 12 2016 11:42 AM
लक्षद्वीप : लक्षद्वीप में समुद्र तट पर तड़के 5.03 बजे जोरदार भूकंप आ गया। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद यहां हड़कंप मच गया। मगर किसी तरह से नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू में था। राजधानी से यह 90 किलोमीटर पूर्व में था।
गौरतलब है कि नेपाल में मंगलवार दोपहर 4.6 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके का अनुभव किया गया था। भूकंप से क्षेत्र काफी हिल गया था। इस मामले में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप के झटके दोलाखा जिले में अनुभव किए गए। क्षेत्रीय लोगों ने भूकंप को लेकर एहतियात बरती।
गौरतलब है कि नेपाल में वर्ष 2015 को 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस तरह के भूकंप के बाद लगभग 470 झटके महसूस हुए थे। भूकंप के बाद से ही लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल में आए भूकंप से भारी तबाही मची थी।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED