अरूणाचल में आया भूकंप, तीव्रता रही 4.3
अरूणाचल में आया भूकंप, तीव्रता रही 4.3
Share:

ईटानगर। अरूणाचल प्रदेश में भूकंप के झटकों का अनुभव हुआ। इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 4.3 आंकी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र राज्य के कुरंग कुमेय जिले में अनुभव किया गया। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का झटका मध्यरात्रि 1.20 बजे आया था। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

मगर भूकंप के बाद राहत और बचाव दल सक्रिय हो गया। राहत दल द्वारा भूकंप को लेकर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया जा रहा है। भूकंप के झटकों का अनुभव होने के बाद लोग मैदानी क्षेत्रों और सुरक्षित क्षेत्रों की ओर निकल गए।

इतना ही नहीं रात्रि 12.20 बजे भारत म्यांमार सीमा पर 5.4 तीव्रता का भूकंप अनुभव किया गया। इतना ही नहीं भारत व बांग्लादेश की सीमा के करीब त्रिपुरा में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में अनुभव किया गया।

राहुल के भूकंप वाले बयान पर जमकर बरसे

इक्वाडोर में भूकंप से 2 लोग मरे, बिल्डिंग्स

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -