स्काॅर्पीन पनडुब्बी को लेकर मझगांव डाॅक ने दी सफाई
स्काॅर्पीन पनडुब्बी को लेकर मझगांव डाॅक ने दी सफाई
Share:

मुंबई: स्काॅर्पीन पनडुब्बी लीक मामले में मझगांव डाॅक लिमिटेड ने अपनी सफाई दी है। जिसमें कंपनी ने कहा है कि उसे किसी भी तरह की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया है। इस तरह की पनडुब्बी का निर्माण एमडीएल अर्थात मझगांव डाॅक लिमिटेड में ही किया जा रहा है। भारतीय नौसेना हेतु मुंबई में फ्रांसीसी कंपनी के सहयोग से बनने वाली करीब 6 उन्नत पनडुब्बियों की क्षमता से जुड़ी सिके्रट जानकारी लीक हो गई थी।

एमडीएल के अधिकारी द्वारा पीटीआई को कहा गया कि जांच के दौरान वे नौसेना की सहायता कर रहे हैं। इतना ही नही उनकी ओर से किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। भारतीय नौसेना हेतु निर्मित होने वाली स्काॅर्पियन पनडुब्बी से जुड़ी जानकारी जब लीक हो गई तो उसे लेकर कुछ प्रतिक्रिया दी गई। इस मामले में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आखिर क्या लीक दस्तावेज वास्तविक हैं।

इस मामले में अधिकारी द्वारा कहा गया कि उनकी जानकारी हेतु एडीएल के कई मानक हैं। गौरतलब है कि इन पोतों को लेकर फ्रांसीसी पोत निर्माता डीसीएनएस ने तकनीकी सहायता 23652 करोड़ रूपए में उपलब्ध करवाई है। माा जा रहा है कि 6 पनडुब्बियों की पहली खेप भारतीय नौसेना को सौंप दी जानी है और अन्य पनडुब्बियों की आपूर्ति वर्ष 2020 तक मिलने की संभावना है।

मगर इसकी जानकारी लीक होने से विवाद बढ़ गया और फिर यह मामला जांचं के दायरे में आ गया। दूसरी ओर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी इस मामले में जांच का आदेश दिया है और विस्तार में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं उन्होंने इस मामले में हैकिंग की संभावन से इन्कार नहीं किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -