दिग्विजय से छीना गोवा और कर्नाटक का प्रभार, बोले : मैं फिर भी खुश
दिग्विजय से छीना गोवा और कर्नाटक का प्रभार, बोले : मैं फिर भी खुश
Share:

नई दिल्ली : 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद पंजाब के अलावा अन्य कहीं अपनी सरकार बनाने में नाकाम और एमसीडी चुनाव के परिणामों से निराश कांग्रेस ने अपने संगठन में कुछ पदों पर बदलाव कर दिए हैं। ऐसे में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को कर्नाटक और गोवा के प्रभारी महासचिव के पद से हटाया गया। उनके स्थान पर चेल्ला कुमार को गोवा का प्रभार दिया गया है। केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक में पार्टी महासचिव बना दिया गया है।

दरअसल कर्नाटक में अगले वर्ष चुनाव होने हैं। अब इस मामले में दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। दिग्गि राजा ने अपनी प्रतिक्रिया में ट्विट कर लिखा कि वे इस तरह के बदलाव से खुश हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी नई टीम का चयन कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह का कहना था कि वे कांग्रेस के वफादार हैं। उन्हें कर्नाटक और गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काम करने में आनंद मिला। वेणुगोपाल की मदद के लिए मनिकम टैगोर, पीसी विष्णुनंद,मधु याक्षी गौड़ और डॉक्टर साके सैलजानाथ को भी कर्नाटक भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि गोवा में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 में से 17 सीटें जीती थीं सबसे बड़ी विजेता पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई और इसके पहले ही भाजपा ने सरकार बना ली। एक तरह से कांग्रेस की हालत बिल्ली के भाग से छीका फूटा जैसी हो गई थी ऐसे में कांग्रेस संगठन की जमकर आलोचना हुई थी

हालांकि दिग्विजय सिंह ने भाजपा के सरकार बनाने के प्रयास में अडंगा लगाया था और मामला न्यायालय पहुंच गया था मगर बाद में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार शक्ति परीक्षण में सफल हो गई थी। इसके बाद अब शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गोवा और कर्नाटक में महासचिव बदलने का निर्णय लिया।

राहुल के प्रयासों पर फिरा पानी, मणिपुर में 4 कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल

ममता बोलीं हम दिल्ली पर कब्जा करेंगे

साध्वी प्रज्ञा ने कहा पी चिदंबरम के षड्यंत्र का शिकार हुई, भगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -