स्वच्छ भारत अभियान के तहत पेशाब करने से रोकने पर हत्या
स्वच्छ भारत अभियान के तहत पेशाब करने से रोकने पर हत्या
Share:

नईदिल्ली। अक्सर आप लोगों को सड़क पर कूड़ा करकट डालने के दौरान टोकते होंगे स्वच्छ भारत अभियान के बाद तो लोगों में जागरूकता बढ़ गई है और अब लोग सड़कों के किनारे पेशाब तक नहीं करते हैं मगर ऐसा करने पर रोकने के लिए एक ई रिक्शा चालक को अपनी जान गंवानी पड़ गई। जी हां, जब उसने कथित तौर पर कुछ लोगों को सड़कों पर पेशाब करने से रोका तो उसे कुछ बदमाशों ने पीटपीटकर मार डाला।

दरअसल दिल्ली के जीटीबी नगर मैट्रो रेलवे स्टेशन के बाहर लगभग 2 बजे एक ई रिक्शा चालक भोज कर रहा था। इसी दौरान वहां पर एक कार रूकी। इस कार में से करीब 2 युवक उतरे और सड़क किनारे पेशाब करने ले। ये लोग नशे में धुत थे। रवींद्र ने जब इन लोगों का विरोध किया तो ये लोग वहां से चले गए मगर रात्रि लगभग 8 बजे अपने अन्य साथियों के साथ वे वापस आए। इन दोनों युवकों के साथ लगभग 20 से 25 लोग और थे।

इन लोगों ने ई रिक्शा चालक को बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने एक गमछे में कुछ पत्थर भरे और फिर उसे बांधकर उसे हथियार की तरह उपयोग किया। ये लोग उसे तब तक मारते रहे जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया। वारदात के बाद कुछ लोगों ने घायल को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस मौके पर पहुंची। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अब पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी की जांच कर रही है। हत्या के मामले में जांच प्रारंभ हो गई है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दिल्ली में किडनी रैकेट गिरोह को किया गया गिरफ्तार

मेनका गाँधी ने कहा, मीडिया का हर रेप की रिपोर्टिंग करना सही नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -