इस फल से बढ़ रहे हैं अपराध
इस फल से बढ़ रहे हैं अपराध
Share:

एक फल की वजह से भला अपराध कैसे हो सकता है,यही सोचेंगे आप भी। लेकिन ये सच है। प्रशांत महासागर में कीवियों वाले देश न्यूजीलैंड में लोग Avocado फल की कमी की वजह से चोरियां कर रहे हैं। इस फल की अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर काफी मांग है।

दअरसल,यह फल न्यूज़ीलैंड का लोकप्रिय फल है। गत वर्ष इस फल की पैदावार कम हुई है। जिसके कारण लोग इसे चोरी करने पर उतारू होगये हैं। हालात यहाँ तक आगये हैं कि इस फल की अब कालाबाजारी होने लगी है। इस साल इस देश के नॉर्थ आइलैंड में अभी तक 40 बड़ी चोरियां हो चुकी है। पैदावार की कमी के कारण इसकी कीमत आसमान छू रही है। न्यूज़ीलैंड में इसे काफी ऊँचे दामों पर बेच जा रहा है।

यहाँ एक फल की कीमत लगभग 250 से 300 रूपये तक है। इन फलों को चोरी से बचने के लिए खेतों में उन्हें कम्बलो से ढँक कर रखा गया है। यहाँ तक की खेतों में अलार्म और लाइट भी लगायी है जिससे चोरी होने पर पता चल जायगा।

नवजात बच्ची के पेट में जुड़वाँ बच्चे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -