MI-8 दुर्घटनाग्रसत, 21 की मौत
MI-8 दुर्घटनाग्रसत, 21 की मौत
Share:

माॅस्को : रूस के साइबेरिया में एमआई-8 हेलिकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में करीब 21 लोग मारे गए। हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गए। इन घायलों में चालक दल के 3 सदस्य भी शामिल थे। फ्लाईट सेफ्टी रेगुलेशंस के वाॅयलेशन से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मौसम की खराबी के कारण घटित हुई है।

कोहरे के कारण आपातकालीन आॅपरेशन में परेशानी हुई। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है, उसमें कहा गया है कि हेलिकाॅप्टर द्वारा साइबेरिया के क्रांसनोयार्स्कसे उड़ान भरी थी।

यह दुर्घटना नोवी उरेंगो शहर में हुई। दुर्घटना के बाद राहत अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब कुछ शव भी निकाले गए। जांच कमेटी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद ब्लैक बाॅक्स और फ्लाईट डाटा रिकाॅर्डर व वाॅइस रिकाॅर्डर के डाटा की जांच की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -