जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक होती हैं तो शादी की उम्र 21 साल क्यों: कांग्रेस नेता
जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक होती हैं तो शादी की उम्र 21 साल क्यों: कांग्रेस नेता
Share:

भोपाल: आए दिन भाजपा को अपने निशाने पर लेने के चक्कर में कांग्रेस नेता कुछ न कुछ ऐसा कह जाते हैं, जो हैरान कर जाता है। अब हाल ही में भी ऐसा ही हुआ है। जी दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पीडब्लूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने हाल ही में कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर शिवराज सिंह चौहान को घेरने की कोशिश की लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि वह ही कटघरे में आ गए। हाल ही में दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि, 'जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है।'

उनके इसी बयान के चलते वह इस समय कई लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। हाल ही में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने CM शिवराज सिंह चौहान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, 'शिवराज कोई वैज्ञानिक नहीं हैं। प्रदेश में 13 साल की बच्चियों को बचा नहीं पा रहे हैं और 21 साल में शादी की वकालत कर रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ता जा रहा है, जिसे रोकने में यह सरकार फेल रही है। 18 साल में लड़कियों की शादी होना सही है। क्योंकि डॉक्टर खुद बताते हैं कि लड़कियां 15 साल की उम्र में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं, इसलिए लड़कियों की शादी के लिए 18 साल की उम्र सही है।'

उनके इस बयान के चलते अब लोग उन्हें भला बुरा कह रहे हैं। वैसे आपको याद हो तो बीते दिनों ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने की बात कही थी। उन्होंने एक बयान में कहा था कि, 'जब लड़कों की शादी की उम्र 21 साल हो सकती है तो लड़कियों की शादी की उम्र भी 21 साल होनी चाहिए।'

भूपेश बघेल ने कहा- 'नए कृषि कानूनों से पूंजीपतियों को फायदा होगा, किसानों को नहीं'

महाराष्ट्र: गूगल मैप ने दिखाया गलता रास्ता तो बांध में जा गिरी कार, हुई मौत

MP: महिला को कमरे में बंद कर काटे नाक, जीभ और स्तन, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -