दिग्विजय ने बनाई राहुल गांधी की कैबिनेट
दिग्विजय ने बनाई राहुल गांधी की कैबिनेट
Share:

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काफी प्रयास करने में लगे हैं। जब गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर हुई तो दिग्विजय सिंह ने अपनी आपत्ती ली थी। मगर अब दिग्विजय का ट्विट चर्चा में है। जब दिग्विजय को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने ट्विट को सही कर दिया। दरअसल दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विट में राजकुमारी रत्ना सिंह को राहुल गांधी कैबिनेट का बता दिया।

जब दिग्विजय सिंह को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने अपनी गलती मान ली। उन्होंने पुराना ट्विट डिलीट कर दिया, जिसके बाद उन्होंने अन्य ट्वीट कर वरिष्ठ नेता को राजीव गांधी कैबिनेट का दर्शाया। दरअसल दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विट में राजकुमारी रत्ना सिंह को लेकर वीडियो ट्विट करते हुए लिखा कि रत्ना सिंह दिवंगत नेता दिनेश सिंह की पुत्री हैं, जो कि इंदिरा गांधी और राहुल गांधी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उन्हें राहुल गांधी के स्थान पर राजीव गांधी लिखना था।

गौरतलब है कि अपने एक भाषण में दिग्विजय सिंह पीओके को भारत के कब्जे वाला कश्मीर बता चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ओसामा बिन लादेन के लिए ओसामा जी का प्रयोग तक किया था। 

भाजपा पर लगाया कांग्रेस ने हाॅर्स ट्रेडिंग का आरोप, संसद से किया वाॅक आउट

जीत हाथ से फिसलने के बाद नेतृत्व पर सवाल उठा रहे कांग्रेस नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -