गंगा पुल व बंदरगाह की आधारशिला रखने पीएम मोदी जाऐंगे झारखंड
गंगा पुल व बंदरगाह की आधारशिला रखने पीएम मोदी जाऐंगे झारखंड
Share:

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को झारखंड में गंगा पुल और बंदरगाह के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसके पहले गंगा पुल और अन्य विकास कार्यों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों की बैठक ली इसके बाद उन्होंने पत्रकारों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा पुल न केवल झारखण्ड बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों के विकास हेतु मील का पत्थर होगा।

उनका कहना था कि यह पुल बनता है तो फिर झारखंड पूर्वोत्तर के राज्यों और मध्य भारत से अच्छी तरह से जुड़ जाएगा। इतना ही नहीं इस पुल के कारण राज्य का संपर्क म्यांमार तक होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में पहाड़िया समुदाय का विकास किया जा रहा है। इसके लिए उनकी 2 पहाड़िया बटालियन गठित की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को अपने आगमन के बाद आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इन महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि साहेबगंज में प्रधानमंत्री के कैश लेस अभियान को सभी के द्वारा सराहा गया है। बड़े पैमाने पर लोग राज्य में कैशलेस ट्रांजिक्शन करने लगे हैं इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए सरकार स्वयं सहायता समूहों की करीब 1 लाख महिलाओं को निशुल्क स्मार्ट फोन प्रदान करने जा रही है। दरअसल ये महिलाऐं सखी मंडल की हैं। राज्य में स्वयं सहायता समूह को सखी मंडल के तौर पर जाना जाता है।

डोरंडा काॅलेज को मिला यंग लीडर्स अवार्ड

स्टेट ई-गवर्नेंस सोसाइटी -मेनेजर पदों के लिए मांगे आवेदन

नीरज सिंह का हुआ अंतिम संस्कार,सीएम ने डीजीपी को किया तलब

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -