चीन ने मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को रोका, सुरक्षा बल  के साथ झड़प
चीन ने मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को रोका, सुरक्षा बल के साथ झड़प
Share:

नई दिल्ली। भारत में बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माने जाने वाली मानसरोवर की धार्मिक यात्रा को चीन ने रोक दिया है। दरअसल चीन ने इस यात्रा के नाथुला दर्रे से जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है। जिससे यात्रा में परेशानी आ रही है। हालांकि भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन चीन के सैनिक नहीं माने ऐसे में दोनों ओर के सैन्य अधिकारियों में झड़प हो गई। कहा तो यहां तक जा रहा है कि चीन के सैनिकों ने भारत के सैनिकों के साथ धक्का मुक्की तक की है।

इसे चीन की दादागिरी माना जा रहा है। हालांकि इस घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने किसी तरह का बयान नहीं दिया है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत के सिक्किम सेक्टर में दाखिल होकर दो बंकर तक नष्ट कर दिए। दरअसल चीन का कहना है कि भारत ने सिक्किम क्षेत्र में भारत के सैनिकों को रोका है।

यहां पर चीन सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है। दोनों देशों के बीच यहां पर कथिततौर पर सीमा विवाद हो गया है। मानसरोवर की ओर चीन के सैनिकों को रोकने के लिए भारतीय सैनिकों ने मानव श्रृंखला बनाई। इसकी वीडियोग्राफी तक की गई। दरअसल चीन के सैनिक भारतीय यात्रियों को रोक रहे थे। ऐसे में चीन के सैनिकों को आगे बढ़ने से रोका गया।

गौरतलब है कि मानसरोवर की यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों के जत्थे सिलसिलेवार तरह से आगे बढ़ रहे हैं। अभी तीसरे जत्थे को मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली में बुलाया गया, इन लोगों को फिटनेस मिलने के बाद 27 जून को यात्री नाथुला दर्रे के लिए निकलेंगे। जबकि मानसरोवर यात्रा के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की व्यवस्था दिल्ली में गुजराती समाज भवन में की गई है। मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को रोके जाने से दिल्ली में मौजूद यात्री परेशान हो गए हैं।

चीन की आंखों में खटक रही मोदी ट्रंप की भेंट

चीन की इस सड़क को देखकर आप भी नहीं रहेंगे होश में, यकीन नहीं होता तो देखिए वीडियो

अफगानिस्तान भारत के हवाई काॅरिडोर पर चीन तल्ख, कहा भारत की जिद्दी सोच

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -