भारत ने रोका सड़क निर्माण, चीन ने लगाया आरोप
भारत ने रोका सड़क निर्माण, चीन ने लगाया आरोप
Share:

सिक्किम। सिक्किम में चीन और भारत के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। दरअसल चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के अधिकारियों और चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन गुओकियांग ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह इस क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य को रोक रहा है। ऐसे में सीमा पर शांति के प्रयासों को आघात लगा है। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन गुओकियांग ने अपने बयान में कहा कि चीन ने बीते दिनों दोंगलांग क्षेत्र में सड़क निर्माणकार्य प्रारंभ किया था मगर वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पार करने वाले भारतीय सैनिकों ने इन लोगों को रोक दिया।

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा तय किए जाने को लेकर संधि हुई थी जिसमें सिक्किम का क्षेत्र तय किया गया था। मगर भारत अब चीन को रोक रहा है। जबकि भारत ने तत्कालीन समय में लिखिततौर पर अपनी स्वीकृति दी थी कि दोनों ही पक्षों को सिक्किम में सीमा पर किसी तरह की आपत्ती नहीं है।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने जो बयान दिया उसके अनुसार भारतीय सैनिकों ने एकपक्षीय तरह से समस्या को बढ़ावा दिया, ऐसे में दोनों ही पक्षों के बीच संबंधित समझौते का और दोनों ही देशों के नेताओं के बीच परस्पर सहमति का उल्लंघन है। चीन का कहना है कि भारत के कदमों से सद्भाव प्रभावित हुआ है और सीमा पर तनाव के हालात बने हैं।

चीन का कहना है कि वह भारत के साथ दो पक्ष के संबंध स्थापित करना चाहता है। मगर वह अपने अधिकार का संरक्षण भी करेगा। चीन का कहना था कि जब भारत के सैनिकों ने पीएलए के जवानों का विरोध किया तो तनाव बढ़ गया और ऐसे में चीन के सैनिकों ने भारत के बंकर्स नष्ट कर दिए।

अफगानिस्तान भारत के हवाई काॅरिडोर पर चीन तल्ख, कहा भारत की जिद्दी सोच

चीन की आंखों में खटक रही मोदी ट्रंप की भेंट

मानसरोवर यात्रा में चीन की दखल, नाथू-ला दर्रे से तीर्थयात्रियों को लौटाया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -