मेनका गांधी ने कहा : छेड़छाड़ को बढ़ावा देने के लिए बाॅलीवुड की फिल्में हैं जवाबदार
मेनका गांधी ने कहा : छेड़छाड़ को बढ़ावा देने के लिए बाॅलीवुड की फिल्में हैं जवाबदार
Share:

पणजी : केद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि छेड़छाड़ को बढ़ावा देने के लिए बाॅलीवुड की फिल्में जिम्मेदार हैं, जिस तरह से फिल्मों में दर्शाया जाता है कि छेड़छाड़ से ही नायक नायिका के बीच रोमांस शुरू होता है। एक व्यक्ति और उसके मित्र महिला को घेर लेते हैं और उसके आगे पीछे चलते हैं, उसे नीचा दिखाते हैं उसे गलत तरह से छूते हैं इसके बाद महिला उसके प्रेम में पड़ जाती है। मेनका ने शुक्रवार को गोवा फेस्ट 2017 में ये बात कही।

उन्होंने कहा कि फिल्म में महिलाओं का चित्रण अच्छा किया जाए। फिल्मों से ही छेड़छाड़ का प्रोत्साहन मिलता है कुछ इस तरह की बात उन्होंने कही। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि अधिकांश फिल्मों में रोमांस छेड़छाड़ से शुरू होना बताया जाता है।

फिल्मों में इस तरह का प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि फिल्मों में छेड़छाड़ अधिक दर्शाई जाती है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि नायक और नायिका के प्रेम को छेड़छाड़ से प्रदर्शित किया जाता है।

Ministry of Defence में होने वाली भर्ती के लिए करें अप्लाई

सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए, लॉन्च करेगी एंटी-ट्रॉलिंग एप्प

मेनका गांधी के हार्मोन वाले बयान पर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -