केंद्र सरकार खरीदेगी 16 लाख EVM मशीन
केंद्र सरकार खरीदेगी 16 लाख EVM मशीन
Share:

नईदिल्ली। EVM की आपूर्ति को लेकर केंद्रीय वित्त एवं रक्षामंत्री अरूण जेटली ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि अभी 16 लाख मशीन और चाहिए। इनकी खरीदी की जाएगी। दरअसल केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कैबिनेट की बैठक के बाद इस मामले में उपस्थितों को संबोधित किया। कैबिनेट ने वीवीपैट की खरीदी को स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि सरकार इन ईवीएम मशीनों को खरीदेगी।

जिससे देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली चुनावी प्रक्रिया को गति दी जा सके। गौरतलब है कि हाल ही में ईवीएम में गड़बड़ियों की शिकायत उत्तरप्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की थी।

हालांकि चुनाव आयोग ने इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग को नकार दिया था और कहा था कि ईवीएम में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके कुछ समय बाद चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार से ईवीएम के वीवीपैट खरीदने के लिए धन की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में इसकी खरीदी करने की स्वीकृति दे दी है।

अखिलेश ने कहा EVM में थी खराबी, भाजपा ने धोखे से प्राप्त किए वोट

सिद्धारमैया बोले कर्नाटक में नहीं हुई EVM से छेड़छाड़

चुनाव आयोग ने मांगा पेपर ट्रेल मशीन की खरीदी के लिए पैसा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -