केंद्र सरकार कश्मीर के हालात संभालने में रही है विफल
केंद्र सरकार कश्मीर के हालात संभालने में रही है विफल
Share:

चेन्नई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि जम्मू कश्मीर के हालात काफी बेकार हैं। सरकार स्थिति संभालने में असफल है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चेन्नई में कश्मीर की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने रक्षामंत्री अरूण जेटली को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने मुझसे भेंट की। इस दौरान उनसे कहा कि आप कश्मीर की स्थिति को संभाल नहीं पा रहे हैं।

हम उन्हें आग के हवाले कर रहे हैं। उनका कहना था कि जम्मू कश्मीर में शांति है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एनडीए सरकार को लेकर कश्मीर समस्या पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर भारत की शक्ति है ऐसे में सरकार कश्मीर को देश की कमजोरी बना रही है।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की थी कि कश्मीर की समस्या का स्थायी हल निकालने की जरूरत है। विपक्ष मोदी सरकार की नीतियों को असफल बनाने का कोई अवसर नहीं चूक रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने कश्मीर को लेकर चिंता जताई थी और यहां पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए सरकार से आवश्यक प्रयास करने की अपील की थी।

राहुल को खुला चैलेंज, अमेठी से जीतकर बताए

चिदंबरम ने सरकार पर साधा निशाना, नोटबंदी से ही विकास दर में आयी गिरावट

राहुल बोले हर मुद्दे पर असफल है मोदी सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -