पेट के रोगों के लिए रामबाण है छाछ का सेवन
पेट के रोगों के लिए रामबाण है छाछ का सेवन
Share:

डेरी प्रोडक्ट्स हमारे लिए कितने लाभकारी है यह बात सभी जानते हैं. दूध, दही, मक्खन,पनीर और गए जैसे शरीर को ताकत देने वाले इन पदार्थों का हर एक को रोज सेवन करना चाहिए। छाछ भी एक ऐसा डेरी प्रोडक्ट है जिसके अनगिनत फायदे हैं. जो इंसान रोजाना छाछ पिता है वो बहुत सी बीमारियों से अपने शरीर को सुरक्षित रखता है. आइये जानते हैं छाछ के कुछ फायदों के बारे में. जिन लोगों को खाना ठीक से न पचने की शिकायत होती है। उन्हें रोजाना छाछ में भुने जीरे का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए। इससे पाचक अग्रि तेज हो जाएगी। यह स्वस्थ पोषक तत्वों जैसे लोहा, जस्ता, फास्फोरस और पोटेशियम से भरा होता है, जो कि शरीर के लिये बहुत ही जरुरी मिनरल माना जाता है।यदि आप डाइट पर हैं तो रोज़ एक गिलास मट्ठा पीना ना भूलें।

यह लो कैलोरी और फैट में कम होता है। छाछ खट्टी नहीं होनी चाहिए। पेट के रोगों में छाछ कई बार पियें। गर्मी में छाछ पीने से शरीर में ताजगी एवं तरावट आती है। नित्य नाश्ते एवं भोजन के बाद छाछ पीने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है एवं बनी रहती है। बाल असमय में सफेद नहीं होते। नियमित छाछ पीने से शरीर की पुष्टि, प्रसन्नता, बल, कान्ति, ओज की वृद्धि होती है। पिसी हुई अजवायन, सेंधा नमक, छाछ-तीनों मिलाकर नित्य भोजन के अन्त में कुछ दिन पीने से बहुत लाभ होता है. 

जानिए क्या है आँखों की रौशनी के कम होने के मुख्य कारन

जानिए क्या है सोते वक़्त मुह से लार निकलने के कारन

लगातार बैठना भी बन सकता है कई बीमारियों की वजह

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -