चौथा टेस्ट न खेलकर भी विराट ने जीत लिया सबका दिल, बन गए सबसे महंगे ड्रिंक ब्वाय
चौथा टेस्ट न खेलकर भी विराट ने जीत लिया सबका दिल, बन गए सबसे महंगे ड्रिंक ब्वाय
Share:

नई दिल्ली। एक कप्तान सबसे अहम और निर्णायक मैच में नही खेल पाए इससे ज्यादा दुखदाई उसके लिए क्या हो सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ। विराट कंधे की चौंट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिला चौथा और आखिरी टेस्ट नही खेल सके। लेकिन इसके बाद भी वे खुद को मैदान से दूर नही रख सके। वह मैदान पर ड्रिंक्स की बॉटल लेकर अपने खिलाड़ियों के पास जाते हुए दिखे।

विराट के इस रूप ने करोडो क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। विराट न सिर्फ अपने खिलाड़ियों को पानी पिला रहे थे बल्कि उनकी हौंसलाअफजाई भी कर रहे थे। विराट को यलो टीशर्ट और हाथ में ड्रिंक्स की बॉटल देख पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। मैच के दौरान कई बार विराट मैदान पर पानी लेकर आए और वह खिलाड़ियों को सलाह देते दिखे। ऐसे समय विराट का मुस्कान भरा चेहरा सभी को भा गया।

विराट के इस अवतार पर सोशल मीडिया पर उनकी बहुत तारीफ हुई। विराट को ऐसे देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान गेंदबाज ब्रेट ली ने एक वीडियो में कहा, 'वह दुनिया के सबसे मंहगे ड्रिंक्स ब्वाय बन गए हैं।' इस वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही एक घंटे के अंदर इस पर 13 हजार कमेंट आए। क्रिकेट की कई महान हस्तियों को विराट का यह अनोखा अंदाज़ बहुत पसंद आया।

अश्विन-जडेजा की उम्दा गेंदबाजी पर बोले विराट

जडेजा ने बदल डाली ICC रैंकिंग

जडेजा से परेशान कंगारू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -