मिजोरम: भारतीय जनता पार्टी को बिहार विधानसभा चुनावों में बड़ी हार मिलने के बाद पूर्वोत्तर से सुखद समाचार मिला है। भाजपा को मिजोरम में बड़ी सफलता मिली है। राज्य में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करते हुए विधानसभा में जगह बनाई। कांग्रेस के शासन के मणिपुर की थोंगजू और थांगमीबंद की सीटो पर उपचुनाव हुए।जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की।
बिश्व जीत और जयकिशन ने तृणमूल कांग्रेस को विदा कहकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। उपचुनाव में दोनों सीटों पर 6 उम्मीदवार काबिज थे। दोनों ही सीटों पर उपचुनाव तब करवाया गया जब थोंगम विश्वजीत सिंह खुमुकचाम और जयकिशन ओ.लुखोई को दलबदल कानून के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। मणिपुर उच्च न्यायालय ने लुखोई अयोग्यता पर भी रोक लगाई थी।
भाजपा ने इस बार बिश्वजीत और जयकिशन को टिकट दिया और निर्वाचन लड़ा गया। थांगमीबंद सीट पर थोंगजू सीट पर 4 उम्मीदवार मैदान में थे। मगर भाजपा के जोर के आगे अन्य को हार का सामना करना पड़ा। दोनो सीटों पर 80 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हुआ।