त्रिपुरा में शाह-मोदी की जोड़ी से लेफ्ट के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी शुरू
त्रिपुरा में शाह-मोदी की जोड़ी से लेफ्ट के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी शुरू
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय नेतृत्व की हर ओर सराहना हो रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में यह जोड़ी महत्वपूर्ण परिणाम ला सकती है। दरअसल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद दोनों ही नेताओं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रयास किया जा रहा था कि भाजपा एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज करे।

हालांकि मतदान के बाद अब सभी को परिणामों का इंतजार है। माना जा रहा है कि भाजपा इसमें अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है और भाजपा खेमे में जीत की खुशियां मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। एमसीडी इलेक्शन के बाद अब भाजपा का ध्यान त्रिपुरा में लगा हुआ है। इसके लिए भाजपा ने कमर कसकर तैयारी कर ली है। हालांकि यहां पर लेफ्ट का जोर है लेकिन माना जा रहा है कि पीएम मोदी की ब्रांड इमेज का भाजपा को लाभ मिलेगा।

यहां पर भाजपा अभी से लेफ्ट के गढ़ में सेंधमारी का प्रयास कर रही है। त्रिपुरा के लिए भाजपा शासित राज्यों के 4 मुख्यमंत्रियों का दौरा कार्यक्रम तय किया गया है ये मुख्यमंत्री अपने विज़न और अनुभव को साझा करेंगे। इन नेताओं में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अरूणाचल प्रदेश के पेमा खांडू और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस बार भाजपा यहां पर विकासवादी प्रचार करेगी और करीब 24 वर्ष तक सत्ता में काबिज लेफ्ट को सत्ता से अलग करने का प्रयास करेगी।

तमिलनाडु के सूखा प्रभावित किसानों से मिले डॉ. विश्वास, केजरीवाल को दी नसीहत

आज PM मोदी से मिलेगी महबूबा, कश्मीर के हालातों पर होगी बात

MCD चुनाव : एग्जिट पोल खिला कमल, साफ़ हुआ झाड़ू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -