महाराष्ट्र में भाजपा कर रही पूर्ण बहुमत के लिए जोड़तोड़ का प्रयास!
महाराष्ट्र में भाजपा कर रही पूर्ण बहुमत के लिए जोड़तोड़ का प्रयास!
Share:

मुंबई। गोवा और मणिपुर में जोड़तोड़ करने के बाद अब महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी जोड़तोड़ करने में लगी है। जी हां जोड़तोड़। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसकी क्या जरूरत है। मगर राजनीतिक हलकों में इन बातों की चर्चा है कि शिवसेना और भाजपा का बरसों पुराना नाता टूट सकता है। दरअसल शिवसेना भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने मुखपत्र सामना और अन्य माध्यमों से हमला करती आ रही है।

ऐसे में भाजपा ने अधिक कुछ नहीं कहा है। हालांकि बीएमसी चुनाव के समय गठबंधन की स्थिति में भाजपा साफ कर चुकी थी कि शिवसेना को मुखपत्र सामना में पीएम मोदी के खिलाफ लिखना बंद करना होगा। दूसरी ओर भाजपा की ओर से संकेत मिले हैं कि पार्टी या तो मध्यावधि चुनाव की तैयारी कर सकती है या फिर एनसीपी और अन्य दलों के विधायकों को तोड ़कर अपने पक्ष में लाया जाए।

यदि अन्य विधायकों को तोड़कर लाया जाता है तो शिवसेना के लिए मुश्किल हो सकती है और मध्यावधि चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ही मजबूत नज़र आ रही है। यह कहा गया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राव साहब दानवे, शिक्षामंत्री विनोद तावड़े और ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल के घर पर बैठक की। उक्त बैठक में शिवसेना द्वारा प्रदेश सरकार के निर्णयों पर हमले को लेकर चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि भाजपा 288 विधायकों वाले सदन में 122 विधायकों के साथ है। बहुमत के लिए 23 विधायकों की आवश्यकता है। तो दूसरी ओर 20 छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों में से 13 का समर्थन उन्हें मिला है। सरकार को बहुमत सिद्ध करने के लिए केवल 10 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। यदि 10 विधायक यहां वहां से भाजपा के फेवर में आ गए तो फिर शिवसेना के 63 विधायकों की आवश्यकता नहीं होगी।

हालांकि इस बैठक में किसी तरह का हल नहीं निकला। मगर 29 मार्च को विदर्भ के चंद्रपुर से कोंकण व बांदा तक निकाली जाने वाली यात्रा जो कि किसान कर्ज माफी की मांग को लेकर होगी अहम होगी। भाजपा यह देखेगी कि शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल होती है या नहीं।

एक्शन में योगी, 100 से अधिक दागी पुलिसकर्मी सस्पेंड, अभी और बढ़ सकती संख्या

PM मोदी कर रहे गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी, सांसदों को नाश्ते में जीत का मंत्र

सांसदों का ऐसा व्यवहार है तो फिर ईश्वर देश की रक्षा करे

शिवसेना सांसद रविन्द्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया के कर्मचारी को मारी चप्पल

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -