राष्ट्रवाद है भाजपा की पहली प्राथमिकता
राष्ट्रवाद है भाजपा की पहली प्राथमिकता
Share:

श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहली प्राथमिकता राष्ट्रवाद ही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में जो वर्तमान हालात हैं वे चिंताजनक हैं। सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के तीन क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देना चाहती है।

इतना ही नहीं केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। जम्मू.कश्मीर मामलों के प्रभारी और सांसद अविनाश राय खन्ना ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य के नेताओं के साथ बैठक ली। मंथन में उन्होंने राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। अमित शाह यहां पर दो दिनों के लिए पहुंचे। अपने दौरे के दूसरे दिन वे राज्य के मंत्रियों से और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों से मिलेंगे।

सांसद अविनाश राय खन्ना ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने राज्य में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने सिविल सोसायटी के सदस्यों से बात की और कहा कि देश में सभी पीएम मोदी की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं इसी का परिणाम है कि हाल में हुए चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है।

CRPF के जवानों की बहादुरी से नाकाम हुई बैंक लूट, एक आतंकी पकड़ाया

कश्मीर की हकीक़त से वाकिफ करवाएगा ये वीडियो

दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे अमित शाह, करेंगे संगठन और सिविल सोसायटी से संवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -