भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा AAP की नींव उखाड़ने के लिए है एमसीडी चुनाव
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा AAP की नींव उखाड़ने के लिए है एमसीडी चुनाव
Share:

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा के पंचपरमेश्वर कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एमसीडी इलेक्शन को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव की नींव उखाड़ने के लिए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर पार्टी के बारे में प्रचार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान आप विधायकों के आपराधिक प्रकरणों को लेकर जनता को जानकारी दें।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार और उनके मंत्रियों पर विधायकों पर दर्ज आपराधिक प्रकरणों की बात कही। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी जितना भ्रष्टाचार किसी ने नहीं किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 3 पेज के वायदे किए थे। इनमें कुछ भी नहीं किया गया। उनका कहना था कि यहां भाजपा को वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ा है मगर उन्हें किसी भी तरह की सीट नहीं मिली है।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संबोधित, कहा विकास में नहीं होगा कोई भेदभाव

आज दिल्ली में PM मोदी और अमित शाह से मिलेंगे त्रिवेंद्र सिंह

दिल्ली में मोदी से मिले योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -