मनोज सिन्हा नही बनेंगे यूपी CM , शाह ने योगी को बुलाया दिल्ली
मनोज सिन्हा नही बनेंगे यूपी CM , शाह ने योगी को बुलाया दिल्ली
Share:

नईदिल्ली। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब सरकार गठन को लेकर चर्चा हो रही है। जहां केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने को लेकर चर्चा चल रही है तो दूसरी ओर सांसद योगी आदित्यनाथ के समर्थकों ने अपने नेता के समर्थन में और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। गोरखपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ के नाम का समर्थन किया।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर लखनऊ में कुछ समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अपने नाम को मुख्यमंत्री पद के लिए लिए जाने की बात को नकार दिया। इस मामले में उन्होंने शनिवार को मीडिया में जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सांसद योगी आदित्यनाथ को चार्टर प्लेन से दिल्ली निमंत्रित किया।

माना जा रहा है कि अमित शाह सांसद योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा करेंगे। उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा दिल्ली में अपना डेरा जमाकर संगठन के प्रमुख नेताओं से चचा्र की जा रही है तो दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू शनिवार की सुबह लखनऊ पहुंचेंगे। नायडू उत्तरप्रदेश में भाजपा के निर्वाचित विधायकों से चर्चा करेंगे। उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी ओम माथुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मदी के आवास पर पहुंचे और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने चर्चा की।

दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भी अमित शाह से भेंट कर कहा कि उत्तरप्रदेश में मु ख्यमंत्री पद के लिए किसी तरह की होड़ नहीं मची है। वे अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर गए थे। दूसरी ओर केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने ज्योर्तिलिंग श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के साथ श्री काल भैरव व अन्य मंदिरों में पूजन किया।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य आईसीयू में

मनोज सिन्हा संभाल सकते हैं उत्तरप्रदेश CM की कुर्सी

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -