हिंदू मुसलमान दोनों मिलकर बनाऐंगे श्री राम मंदिर :  गिरिराज सिंह
हिंदू मुसलमान दोनों मिलकर बनाऐंगे श्री राम मंदिर : गिरिराज सिंह
Share:

नईदिल्ली। एक ओर जहां सर्वोच्च न्यायालय ने सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई करने के साथ अयोध्या के विवादित श्री रामजन्मभूमि बाबरी मस्जिद मामले में कहा था कि संबंधित पक्ष आपसी सहमति से इस मामले को न्यायालय के बाहर हल कर लें। तो दूसरी ओर केंद्र सरकार ने न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत किया था। इस निर्णय के बाद कई तरह की बातें सामने आई थीं। अब केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा था कि हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक ही है। दोनों ही मिलकर श्री राम मंदिर का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा। उन्होंने यह कहा कि मुसलमान भी हमारे वंशज हैं और दोनों के डीएनए एक ही हैं। उन्होंने उत्तरप्रदेश की सराकर द्वारा बंद करवाए गए अवैध बूचडखानों को लेकर कहा कि उत्तरप्रदेश में अवैध बूचड़खाने बंद करवाए गए हैं।

मगर मांस खाने वालों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। सौ वर्ष तक गाय का दूध पीने से प्यार नहीं हुआ मगर गाय के मांस से प्यार हो गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज के बयान का समर्थन सांसद साक्षी महाराज ने किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान दोनों ही मिलकर श्री राम मंदिर का निर्माण करेंगे।

मोहन भागवत करेगे आज संसद के ऑडिटोरियम में संबोधित

यूपी सरकार की नकली वेबसाइट बनाकर अयोध्या मुद्दे पर फर्जी पोल

अयोध्या विवाद : मुस्लिम समाज मान ले हमारा प्रस्ताव : सुब्रमण्यम स्वामी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -