गढ़ में जीती भाजपा, नहीं हुआ आरक्षण आंदोलन का असर
गढ़ में जीती भाजपा, नहीं हुआ आरक्षण आंदोलन का असर
Share:

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी अपने गढ़ माने जाने वाले गुजरात में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जीत गई है। भाजपा की मजबूती को गुजरात में चल रहा पटेल आरक्षण आंदोलन भी नहीं हिला पाया। भाजपा के हलकों में इस जीत से खुशी छा गई। भारतीय जनता पार्टी को 6 निकायों में सफलता मिली है। अहमदाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा ने कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर विजयश्री हासिल की।

जिला पंचायत में जरूर कांग्रेस को लाभ पहुंचा। दूसरी ओर पटेल और पाटीदार आंदोलन चलाने वाले हार्दिक पटेल के गांव विरमगाम के वार्ड क्रमांक 2 में भारतीय जनता पार्टी को विजय मिली है। भारतीय जनता पार्टी की जीत की संभावना इस क्षेत्र में बेहद कम थी। राजकोट महानगरपालिका भाजपा ने 4 सीट से जीत ली। शेष पांच निकायों में भी पार्टी आगे निकल गई ।

जिला पंचायतों में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से बेहद आगे चल रही थी। अहमदाबाद में 192 सीट पर भाजपा को 139 सीटों पर बढ़त मिली थी।  हालांकि यहां पर कांग्रेस 52 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। सूरत में भाजपा ने 80 वार्डों में अपनी बढ़त बनाई। वडोदरा में भाजपा 54 पर आगे रही तो कांग्रेस को केवल 14 वार्ड में बढ़त मिली।

राजकोट में दोनों ही दल 34 सीटों पर आगे चल रहे थे। यहां वार्डों में घटत और बढ़त बराबर हो रही थी। दरअसल राज्य में 31 जिला पंचायतों और 230 तालुका पंचायतों के साथ ही 56 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव 29 नवंबर को हुए। इसके बाद मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना के बाद परिणाम भाजपा के पक्ष में आए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -