आजम ने कहा लोकतंत्र में जो जीता वही सिकंदर होता है
आजम ने कहा लोकतंत्र में जो जीता वही सिकंदर होता है
Share:

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में भाजपा की राज्य सरकार का शपथ ग्रहण आज हुआ। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इसी के साथ मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ली। मगर नई सरकार के गठन के बीच समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि लोकतंत्र में जो जीता वही सिकंदर होता है। हिंदू धर्म में भगवा कपड़ों का अलग महत्व है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में राय देना ठीक नहीं है।

इस मामले में ओलेमा कौंसिल को ही राय देना होगी। असदुद्दीन ओवैसी अपनी राय दें तो यह और अच्छा होगा। योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह में 14 मुख्यमंत्री व तीन राज्यपाल को निमंत्रण दिया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद मुलायम सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आदि मौजूद थे। उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मंत्रियों को शपथ दिलवाई। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री के तौर पर केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने शपथ ग्रहण की।

यूपी में योगीराज : आदित्यनाथ ने की PM मोदी की आगवानी, समारोह में पहुंचे मुलायम-अखिलेश

पढ़िए योगी आदित्यनाथ के कुछ विवादित बयान

हार के बाद लग रहे पोस्टर, प्रशांत किशोर को तलाशने वाले को 5 लाख रूपए देने की बात

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -