केजरीवाल सरकार के करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार की बात करने वाले पत्रकार पर जानलेवा हमला
केजरीवाल सरकार के करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार की बात करने वाले पत्रकार पर जानलेवा हमला
Share:

नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार विप्लव अवस्थी पर प्राणघातक हमला किया गया है। दरअसल विप्लव की कार के कांच तोड़ दिए गए और उन्हें धमकी तक दी गई। पत्रकार विप्लव अवस्थी सर्वोच्च न्यायालय की कार्यवाहियों को कवर किया करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम नोएडा सेक्टर 71 के समीप उनकी कार पर कुछ आरोपियों ने हमला कर दिया। उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी गई थी।

साथ ही विप्लव को भी पीटा गया। आरोपी उन्हें धमकी दे रहे थे कि बहुत बड़ा पत्रकार बनता है। मुकदमे करता है। विप्लव को अपशब्द कहे गए और कहा गया कि यदि वे 25 फरवरी को न्यायालय पहुंचे तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। विप्लव अवस्था का कहना था कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साढू सुरेंद्र कुमार बंसल और दूसरे लोगों के विरूद्ध वर्ष 2014 और 2016 के बीच निर्माण कार्यों और सरकारी ठेको में भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज करवाया है।

ऐसे में इन्हें इस मामले से पीछे हटने के लिए कहा जा रहा था। उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी लेकिन विभाग द्वारा जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना था कि फर्जी कंपनियां बनाकर रूपयों की हैरफेर की गई है। इस काम में सीएम केजरीवाल के साढू ने सरकारी मशीनरी का लाभ के लिए उपयोग किया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने रेणू कंस्ट्रक्शन के नाम से कंपनी का निर्माण किया और महादेव इम्पेक्वस से सामान खरीदी को दर्शाया। कंपनी ने निर्माण कार्य तो नहीं किया लेकिन कागजी कार्रवाई की गई। नाले का निर्माण भी नहीं किया गया लेकिन दर्शाया गया कि निर्माण कार्य हुआ है जिसकी रकम कंपनी ने ले ली। अब उन पर हमला किया गया है। विप्लव अवस्थी ने बताया कि उन्हें धमकी दी गई है कि यदि वे न्यायालय पहुंचे तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

CM केजरीवाल के बाद सांसद मान ने दिया इरोम शर्मिला को एक माह का वेतन

इरोम शर्मिला को चुनाव के लिए 50 हजार रूपए देंगे केजरीवाल

नकली नोट मामले में CM केजरीवाल ने PM मोदी पर किया राजनीतिक हमला

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -