Jan 20 2017 06:27 PM
जलालाबाद। दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का कार्य तेज कर दिया है। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और लांबी में कैप्टन अमरिंदर सिंह की जमानत तक जब्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि अकाली दल की राज्य में बुरी स्थिति है। उन्होंने कहा कि लंबी मेें कैप्टन अमरिंदर सिंह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाऐंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार का मसला लेकर लड़ रही है।
ऐसे में कांग्रेस का पत्ता कटेगा तो अकाली दल के होश उड़ जाऐंगे। उनका कहना था कि पंजाब को दोनोें ही दलों ने लूटा है। मगर हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उनका कहना था कि हम बादल की सहायता कर रहे हें दरअसल आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह से बादल को कड़ी टक्कर मिल रही है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED