वर्ष 2019 में भाजपा को हराने में लगे हैं विधायक संगीत सोम
वर्ष 2019 में भाजपा को हराने में लगे हैं विधायक संगीत सोम
Share:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम भाजपा से खिलाफत करने के आरोप लगे हैं। ये आरोप लगाए हैं मेरठ के भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने। उन्होंने इस मामले में एक पत्र राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य को भेजा है जिसमें विधायक का विरोध किया गया है।

पत्र में लिखा गया है कि संगीत सोम पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन पर आरोप लगाए गए हैं कि वे प्रयास कर रहे हैं जिससे भाजपा की साख प्रभावित हो और भाजपा की हार की रणनीति तैयार हो। उन पर आरोप लगे हैं कि वे एंटी बीजेपी गठबंधन बनाकर वर्ष 2019 के लिए पार्टी विरोधी कार्य कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि संगीत सोम मुजफ्फरनगर में सुर्खियों में आए थे। संगीत सोम समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री रहे शाहिद मंजूर और बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के साथ मिलकर भाजपा को हराने का काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने साफ कर दिया कि जो भी पार्टी विरोधी काम करेगा उसकी जानकारी देना मेरा फर्ज है। कार्रवाई करना न करना ये प्रदेश अध्यक्ष का काम है।

गौ हत्या मामले में भाजपा नेता पर बड़ा खुलासा, गौ सेवा के नाम पर डकारे 165 करोड़

लालू प्रसाद यादव की देश बचाओ रैली आज,सत्ता विरोधी होंगे सक्रिय

मायावती की सेकुलर मोर्चे को दो टूक, पहले सीटों पर सहमति हो

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -